फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हुसैनाबाद आदर्श व्यापार मंडल का हुआ गठन

विज्ञापन
हुसैनाबाद आदर्श व्यापार मंडल का हुआ गठन
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनाबाद क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को हुसैनाबाद आदर्श व्यापार मंडल का गठन हुआ। नुसरत हुसैन को अध्यक्ष, सैयद रजा इमाम को महामंत्री चुना गया। बृहस्पतिवार देर शाम लखनऊ के ऐतिहासिक हुसैनाबाद क्षेत्र में व्यापारियों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष मो. अफजल ने हर स्तर पर संघर्ष करने और एकजुट होने का आह्वान किया। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया कि हुसैनाबाद आदर्श व्यापार मंडल इकाई में नुसरत हुसैन (लाला) को अध्यक्ष, रजा इमाम रिजवी को महामंत्री, ब्रज कुमार को कोषाध्यक्ष ,कमर मेहंदी एवं शहजाद अब्बास को उपाध्यक्ष, सनी गुप्ता को मंत्री चुना गया। संरक्षक मंडल में नवाब मसूद अब्दुल्ला, कब्बन नवाब को चुना गया। कार्यकारी समिति में सय्यद अजहर इमाम ,अतहर इमाम, राजू एवं सैयद कंबर को चुना गया। नवगठित कमेटी के अध्यक्ष नुसरत हुसैन ने बताया कि जून के प्रथम सप्ताह में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें