फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नर्सिंग विद्यार्थियों ने किया डेयरी का भ्रमण

विज्ञापन
नर्सिंग विद्यार्थियों ने किया डेयरी का भ्रमण
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग ने मंगलवार को बीएससी नर्सिंग के पांचवें सेमेस्टर (2024 बैच) के विद्यार्थियों को सुशांत गोल्फ सिटी सि्थत पराग डेयरी के प्लांट का भ्रमण कराया। विद्यार्थियों ने दूध के संग्रहण, गुणवत्ता जांच, प्रसंस्करण और पाश्चुरीकरण की प्रक्रिया देखी। उन्हें दूध में मिलावट की पहचान, खाद्य सुरक्षा कानूनों और दूध से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के तरीके समझाए गए। भ्रमण प्राचार्य प्रो. शिव कुमार मुद्गल के मार्गदर्शन में हुआ। डॉ. नवीन जेएच, जयवर्धन सिंह और मधुसूदन ने विद्यार्थियों का पर्यवेक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें