फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 1.28 करोड़ से खुलेंगी तीन अत्याधुनिक नर्सरी

Mon, 30 Oct 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। किसानों को बेहतर किस्म के सब्जियों के पौधे उपलब्ध कराने के लिए जिले में तीन अत्याधुनिक नर्सरी खोली जाएंगी। यह नर्सरी राही, सलोन और सतांव ब्लॉक क्षेत्र में बनेंगी। इनमें कृषि विशेषज्ञों की देखरेख में पौधे तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे करीब एक लाख किसानों को सब्जियों की फसल उगाने में सहूलियत होगी। बेहतर उत्पादन से उनकी आमदनी भी बढ़ेगी। उद्यान विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राही क्षेत्र में दरियापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र, सलोन क्षेत्र के रग्घूपुर गांव और सतांव में नर्सरी खोलेने की तैयारियां चल रही हैं। इससे पहले शिवगढ़ क्षेत्र में एक नर्सरी खोली गई है।
इन नर्सरियों के निर्माण पर करीब एक करोड़ 28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों का मानना है कि आधुनिक तकनीकी से तैयार की जाने वाली सब्जी की पौध से उत्पादन अच्छा होगा। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी सब्जी की पौध तैयार करने में किसानों को 40 से 50 दिन का समय लगता है। बैंगन, मिर्च, फूलगोभी, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, करेला, लौकी, तोरई आदि के तैयार पौधे मिलने से किसानों को खेती में आसानी होगी।
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा काम
जिले में सब्जी की खेती को बढ़ावा देने के लिए शासन ने तीन और अत्याधुनिक नर्सरी खोलने को मंजरी दी है। इसका बजट मिल गया है। जल्द नर्सरी बनाने का काम शुरू होगा। शिवगढ़ में पहले ही नर्सरी शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन

-केशवराम चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें