देश के बहुचर्चित आरुषि-हेमराज मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रही आरुषि की मां नूपुर तलवार को हाईकोर्ट ने तीन हफ्ते की पैरोल दी है।
कोर्ट ने नूपुर को सोमवार से तीन हफ्ते की पैरोल बीमार मां को देखने के लिए दी है।
नोएडा के रहने वाले नूपुर और राजेश तलवार दंपति बेटी और नौकर की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। सीबीआई कोर्ट ने उन्हें 2013 सजा सुनाई थी।
16 मई 2008 को नोएडा के जलवायु विहार में तलवार दंपति के फ्लैट में आरुषि तलवार और नौकर हेमराज की हत्या कर दी गई थी।