फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 24 घंटे में ही एनटीपीसी की छठी यूनिट फिर चालू

Wed, 15 Mar 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। एनटीपीसी परियोजना में सोमवार सुबह बिजली की मांग न होने की वजह से बंद की गई छठी यूनिट 24 घंटे में ही चालू कर दी गई। देर रात उससे उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। अधिकारी अब बिजली की मांग के चलते यूनिट चालू करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

एनटीपीसी परियोजना में पांच यूनिटें 210-210 मेगावाट व छठी यूनिट से 500 मेगावाट बिजली की उत्पादन किया जाता है। सोमवार को परियोजना के अधिकारियों ने छठी यूनिट को बंद कर दिया था। इसके पीछे उत्तरी क्षेत्र लोड डिस्पैच सेंटर से बिजली की मांग कम होने की बात कही थी।
यूनिट बंद होने से परियोजना में उत्पादन कम हो गया था। लगभग 24 घंटे बाद मंगलवार दोपहर बाद अधिकारियों ने यूनिट को फिर चालू कर दिया। इससे देर रात बिजली का उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि बिजली की मांग बढ़ने पर यूनिट चालू की गई है। देर रात तक उत्पादन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें