फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनटीपीसी की दो नंबर यूनिट ठप

Tue, 16 Apr 2024 03:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना की यूनिट नंबर दो रविवार रात ब्वॉयलर में तकनीकी खराबी के चलते फिर बंद हो गई। यह यूनिट 15 दिन पहले चालू की गई थी। यूनिट के बंद होने से परियोजना में बिजली उत्पादन पर असर पड़ा है। वार्षिक अनुरक्षण के बाद अब तक चौथी बार यूनिट बंद हुई है।
विज्ञापन


एनटीपीसी परियोजना में बिजली उत्पादन के लिए स्थापित छह यूनिटों में से पांच यूनिटें 210 मेगावाट व छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है। रविवार रात 210 मेगावट उत्पादन क्षमता की यूनिट नंबर दो के ब्वॉयलर में खराबी आ गई। इसके चलते यूनिट बंद हो गई और उत्पादन ठप हो गया।

यह यूनिट ब्वॉयलर में खराबी के चलते डेढ़ माह से बंद थी। इसे 15 दिन पहले ही चालू किया गया था। दिसंबर में यूनिट वार्षिक मरम्मत के लिए बंद की गई थी। एक माह तक अनुरक्षण कार्य के बाद आठ जनवरी को यूनिट चालू की गई लेकिन इसके बाद से यूनिट का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


आठ जनवरी को चालू होने के बाद अब तक 12 जनवरी, 19 जनवरी, छह फरवरी व 14 अप्रैल को यूनिट नंबर दो ब्वॉयलर में खराबी के चलते बंद हुई है। वहीं दिसंबर से 14 अप्रैल तक लगभग 31 दिन ही यूनिट से बिजली का उत्पादन हो पाया है। परियोजना की जन संपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि यूनिट तकनीकी खराबी के चलते बंद हुई है। मरम्मत के बाद जल्द ही चालू की जाएगी।

शामली शुगर मिल में चनावी चर्चा करते किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें