लखनऊ। लखनऊ विवि में एनएसयूआई ने यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा की अगुवाई में राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. अमित कुमार कुशवाहा का घेराव किया। छात्रों ने प्रोफेसर के कांग्रेसी नेताओं पर 14 नवंबर को फेसबुक पर किए गए पोस्ट के संबंध में जवाब मांगा है। छात्रों ने आपत्ति जताई और माफी मांगने की बात कही। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा।