लखनऊ। अगर आप नैाकरी के साथ आईआईएम से एमबीए करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आईआईएम लखनऊ ब्लेंडेड एमबीए का कोर्स शुरू कर रहा है। इसमें ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई से शुरू कर दिए गए। विंडो 18 जुलाई तक खुली रहेगी। इस कोर्स में ऑनलाइन क्लासेस के साथ आईआईएम लखनऊ में ऑफलाइन क्लास भी कर सकेंगे। अभ्यर्थियों का ऑनलाइन साक्षात्कार एक से तीन सितंबर तक चलेगा और कक्षाएं 25 सितंबर से चलेंगी।