फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में अब जन शिकायतों की वर्चुअल सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कोरोना से बचाव को लेकर लंबे समय से बंद जन शिकायतों की वर्चुअल सुनवाई कलेक्ट्रेट में शुरू होगी। मंगलवार से जनसुनवाई का ट्रायल शुरू किए जाने की तैयारी प्रशासन ने की है। एडीएम प्रशासन अमर पाल सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कलेक्ट्रेट के प्रवेश गेट के पास एक कमरा बनाया गया है। यहां फरियादी कैमरे के सामने खड़े होकर अपनी परेशानी डीएम से लेकर संबंधित अधिकारी को बता कर राहत पा सकेगा। अधिकारी अपने कमरे में बैठ कर समस्या सुनेंगे। वर्चुअल जनसुनवाई को प्रभावी बनाने को प्रशासन एक एप भी तैयार करा रहा है। इसके बाद अधिकारी कहीं भी रहें अपने मोबाइल के जरिए फरियादी की पीड़ा सुन सकेंगे। जन सुनवाई को तैयार किए जा रहे कमरे में टीवी कैमरा, स्पीकर व अन्य उपकरण लगाए गए हैं। डीएम अभिषेक प्रकाश ने भरोसा जताया कि इससे लॉकडाउन के बाद से बंद जनसुनवाई फिर शुरू होने से पीड़ितों को परेशान नहीं भटकना पड़ेगा। फरियादी की सुनवाई को सर्वर, स्क्रीन पहले तल पर स्थित डीएम कार्यालय में लगाई गई है। ताकि डीएम के साथ अपर जिलाधिकारी और डिप्टी कलेक्टर भी सुनवाई कर सकेंगे। पीड़ित को अपनी लिखित शिकायत भी कमरे में रखे ड्रॉपबॉक्स में डालने की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें