लखनऊ। राजकीय पॉलीटेक्निक सहित राजधानी के छह केंद्रों पर पॉलीटेक्निक सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो चुकी है। उधर, 22 को होने वाली सेमेस्टर परीक्षा में बदलाव किया गया है। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पेपर कोड संख्या 1074 की परीक्षा प्रथम पाली में होनी थी। अब यह परीक्षा द्वितीय पाली (दोपहर 02 से 4.30 बजे) में होगी।