फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'समाज को बांटने के काम में लगा हुआ है संघ'

Thu, 14 Aug 2014 01:40 AM IST
राजेंद्र सिंह/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सांप्रदायिकता की राजनीति करना आसान है, धर्मनिरपेक्षता की राजनीति कठिन है। मौजूदा राजनीति आज इसी गंभीर समस्या ग्रस्त है।
विज्ञापन


भाजपा सांप्रदायिकता के सहारे सूबे में पांव फैलाने का सपना पाले है।

ऐसी खबरें है कि प्रदेश में आरएसएस के तमाम प्रचारकों को सपा के प्रति भ्रांतियां फैलाने व सांप्रदायिक आधार पर समाज को बांटने के काम में लगाया गया है।

इन्हीं तत्वों की साजिश से मुजफ्फरनगर, कांठ, सहारनपुर व मेरठ में सांप्रदायिक तनाव पैदा किया गया है।

ये बातें सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने यहां बुधवार को कही। उन्होंने कहा कि भाजपाई और उनके संगी बसपाई सूबे में विकास की गति से चिंतित है।

दोनों पार्टियां चाहे जितनी साजिश कर लें, वे जनता को बरगलाने में सफल नहीं हो सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें