फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर लखनऊ के अस्पताल अलर्ट, अब बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर राजधानी के सरकारी अस्पतालों व चिकित्सा संस्थानों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। यहां अब बिना मास्क के पहुंचने वाले मरीजों-तीमारदारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए एनाउंसमेंट कराकर उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना तीन से चार हजार मरीज आ रहे हैं। इमरजेंसी में 80-90 मरीज भर्ती हो रहे हैं। कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए लोकबंधु, डफरिन, झलकारीबाई, सिविल, भाऊराव देवरस व अन्य अस्पतालों सहित केजीएमयू व लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भी कर्मचारियों ने रोक-टोक शुरू कर दी है। पीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर कहा कि बिना मास्क कोई भी संस्थान में प्रवेश नहीं कर सकेगा। मरीज, तीमारदार, डॉक्टर, कर्मचारी सभी को कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करना होगा। उन्होंने कोविड के लक्षण वाले मरीज व तीमारदार की जांच के साथ कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने का भी निर्देश दिया है। उधर, रेलवे के अस्पताल भी अलर्ट हो गए हैं। इसके साथ ही बूस्टर डोज न लगवाने वाले रेलकर्मियों की सूची तैयार की जाने लगी है।
सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू
बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। लोकबंधु के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया सैनिटाइजर की व्यवस्था करा दी गई है। सभी को दो गज की दूरी का पालन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

सक्रिय हुई फीवर क्लीनिक
अस्पतालों ने एक बार फिर से फीवर क्लीनिक को एक्टिव किया है। इसमें बुखार व कोविड के लक्षण वाले मरीजों को भेजा जाएगा, जहां से उनकी कोविड जांच भी कराई जाएगी।
एयरपोर्ट पर शुरू होगी थर्मल स्कैनिंग
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की तैयारी कर ली है। एक-दो दिन में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर कोविड रिपोर्ट चेक करने का आदेश भी जारी हो सकता है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि एयरपोर्ट पर लक्षण के आधार पर यात्री की जांच होगी। विदेश से आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें