लखनऊ। मलिहाबाद में बैगिंग तकनीक से उत्पादित दशहरी आम अब ऑनलाइन भी मिल सकेगा। बुधवार को ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म का उद्घाटन रहमानखेड़ा स्थित केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान परिसर में निदेशक टी. दामोदरन, प्रमुख सचिव बागवानी व खाद्य प्रसंस्करण बीएल मीणा ने किया। इस प्लेटफाॅर्म से देश भर के आम उत्पादक खरीदारों से जुड़ सकेंगे। केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान व मेटा एग्रीटेक के सहयोग से विकसित वाशिंग व ग्रेडिंग मशीन का उद्घाटन किया। संस्थान के एग्री बिजनेस इन्क्यूबेशन के मुख्य अन्वेषक मनीष मिश्रा ने बताया कि यह पहल किसानों को सीधे लाभ पहुंचाएगी। आईसीएमएआर-आईअवध आम उत्पादक समिति के महासचिव उपेंद्र सिंह ने बताया कि इससे हमारे बागवानों को फायदा होगा। (संवाद)