लखनऊ। स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने सहित डीएल से जुड़े अन्य कार्याें के लिए स्लॉट अब होली के बाद मिलेंगे। सोमवार से परिवहन विभाग के आरटीओ, एआरटीओ कार्यालय तीन दिन के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में रविवार को ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कार्याें के लिए स्लॉट लेने वालों को अब इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, लर्नर लाइसेंस ऑनलाइन बनाया जाता है। इसके बन जाने के महीनेभर से लेकर छह महीने के बीच डीएल को परमानेंट कराना होता है। इसके लिए आवेदक को स्लॉट ऑनलाइन ही लेना पड़ता है। स्लॉट के दिन जाकर बायोमीट्रिक करवाना होता है, जिसके बाद वाहन चलाकर टेस्ट देना होता है। ऐसे में फिलहाल स्लॉट के लिए इंतजार करना होगा।