लखनऊ। गोंडा-बाराबंकी रेलखंड पर करनैलगंज, सरयू, जरवलरोड, घाघराघाट स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन के कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हो रहा है। इसके चलते छपरा-मथुरा एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन में संशोधन किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 15109 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस पहले 30 जून तक बदले रूट से चलाई जानी थी। वहीं, अब यह ट्रेन दो व चार जुलाई को भी बदले रूट छपरा, भटनी, मऊ, वाराणसी, बनारस, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मसकनवा, मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।