अब 17 नवंबर को होगी व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी
दशहरा के बाद 27 अक्तूबर को होने वाली व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी को एलडीए ने आगे बढ़ा दिया है। अब यह नीलामी 17 नवंबर को होगी। नीलामी ऑनलाइन सिस्टम से होगी। नीलामी में भाग लेने वाले को एलडीए के पोर्टल ई-ऑक्सन पर पंजीकरण करके दस प्रतिशत राशि भी जमा करनी होगी। एलडीए के बल्क सेल प्रभारी डीएम कटियार की ओर से सूचना भी जारी कर दी गई है, जिसमें कहा गया है कि भाग लेने वाले को 10 नवंबर तक जमानत राशि जमा करने के बाद उसका प्रपत्र जमा करना होगा।