फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में अब राउंड के लिए विशेष टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में कई साल से बंद डॉक्टरों का सुबह-शाम का राउंड फिर से शुरू हो गया है। निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने रविवार को छुट्टी के दिन भी डॉक्टरों के साथ वार्डों का निरीक्षण किया। सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके श्रीवास्तव भी निरीक्षण में शामिल थे। अस्पताल में 756 बेड हैं। निदेशक ने चिकित्सकीय सुविधाओं में सुधार के लिए यह कदम उठाया। नर्सिंग स्टाफ को मरीज की भर्ती, बीमारी और इलाज की पूरी जानकारी रखने के निर्देश मिले हैं। अस्पताल में अब त्रिस्तरीय निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। इसमें सुबह-शाम राउंड, देर रात विशेष टीम का निरीक्षण और निदेशक की औचक जांच शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें