फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की सूचना, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे कॉल कर सूचना दी गई कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास को बम से उड़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन

आवास के सामने बम रख दिया गया है। सूचना मिलते ही दो बम निरोधक दस्ते, कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी ढाई घंटे तक सघन चेकिंग अभियान चलाते रहे।
शाम पांच बजे के करीब पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि मौके से कोई बम नहीं मिला है।
डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, कॉलर का नंबर बंद है। सर्विलांस टीम कॉलर की लोकेशन तलाश रही है। एलआईयू की टीम भी जानकारी जुटा रही है।
सुरक्षाकर्मियों को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। पुलिस टीम को लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश है। प्रवेश के हर द्वार पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें