फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में लाकडाउन के दौरान बैंकिंग के कामकाज में न डाली जाए बाधा: अवस्थी

Wed, 26 May 2021 08:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इसके निर्देश अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों, डीआईजी, आईजी, एडीजी, मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना कर्फ्यू के दौरान बैंक, बीमा और वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनियों को आवश्यक सेवाओं में रखा गया है। ऐसे में इन कंपनियों में कार्यरत कर्मियों को कर्फ्यू से छूट दी जाए। इसके निर्देश अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों, डीआईजी, आईजी, एडीजी, मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को दिए हैं। अवस्थी ने केंद्र सरकार के पत्र का हवाला देते हुए लिखा है कि बैंकिंग उद्योग को गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने आवश्यक सेवाओं के प्रदाताओं के रुप में वर्गीकृत किया गया है। ऐसे में इन सेवाओं से जुड़े लोगों को उनके आईकार्ड के आधार पर आने जाने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें