फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रवक्ता नहीं, फिर भी बनाए अग्रसारण केंद्र

Thu, 27 Jul 2023 06:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक के आदेशों की अनदेखी, बनाए 15 केंद्रों में चार राजकीय हाईस्कूल भी शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। जिस स्कूल में प्रवक्ता नहीं है और शिक्षणेतर स्टाफ भी कम है, उसे व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का पंजीकरण/अग्रसारण केंद्र बना दिया गया है। शिक्षा निदेशक के आदेशों की अनदेखी की गई है। आदेश में कहा गया है कि अग्रसारण केंद्र उसी राजकीय विद्यालय को बना सकते हैं, जहां पर्याप्त संख्या में अनुभवी प्रवक्ता और शिक्षणेत्तर स्टाफ हो। जिले में बने 15 केंद्रों में चार राजकीय हाईस्कूल भी शामिल हैं, जहां प्रवक्ता होते नहीं हैं। हाईस्कूल वाले विद्यालय इंटर तक के व्यक्तिगत फार्म अग्रसारित करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक के जिस पत्र का हवाला देते हुए जिले में 15 अग्रसारण केंद्र बनाए हैं, उसमें अग्रसारण केंद्र निर्धारण के संबंध में कई बिंदु दिए गए हैं। इन बिंदुओं की अनदेखी कर केंद्र बनाए गए हैं। बिंदु संख्या दो में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए केवल राजकीय विद्यालयों को अग्रसारण केंद्र बनाया जाए, जहां पर्याप्त संख्या में अनुभवी प्रवक्ता और शिक्षणेत्तर स्टाफ हो।
विज्ञापन

जिले में बने 15 अग्रसारण केंद्रों में चार राजकीय हाईस्कूल व 11 राजकीय इंटर कॉलेज शामिल हैं। इन चारों राजकीय हाईस्कूलों में प्रवक्ता नहीं है। सिर्फ प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक कार्यरत हैं। शिक्षणेत्तर स्टाफ के रूप में महज एक लिपिक होते हैं। यह बात अलग है कि प्रोन्नति पाए प्रवक्ता कई राजकीय हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक बने हैं।
इनसेट
तहसीलों-ब्लाॅकों को नहीं कोई जानकारी
रायबरेली/डलमऊ/ऊंचाहार। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए आवेदनपत्र के प्रारूप तहसील व ब्लाॅक स्तर पर चस्पा होने चाहिए, लेकिन ऐसा कहीं नहीं देखा गया। अग्रसारण केंद्र बनाने के आदेश की प्रतिलिपि यूपी बोर्ड के सचिव, जेडी और संबंधित प्रधानाचार्यों को भेजी गई है। डीएम, एसडीएम, बीडीओ को कॉपी नहीं भेजी गई। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने आवेदन पत्र का प्रारूप डीएम, डीआईओएस, तहसील और ब्लाक कार्यालयों के सूचना पट पर चस्पा करने को कहा था, लेकिन तहसीलों और ब्लाॅक के अधिकारियों को ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। तहसील क्षेत्र सदर में पांच, सलोन में तीन, लालगंज में एक और महराजगंज, डलमऊ, ऊंचाहार में दो-दो अग्रसारण केंद्र बने हैं। डलमऊ के एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बताया कि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के अग्रसारण केंद्र या आवेदन पत्र का प्रारूप चस्पा कराने की कोई जानकारी नहीं है। ऊंचाहार एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि अग्रसारण केंद्र के संबंध में कोई पत्र नहीं मिला है। न ही कोई आवेदन पत्र का प्रारूप चस्पा किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

वर्जन
अग्रसारण केंद्र बने राजकीय हाईस्कूलों में पर्याप्त स्टाफ है। प्रधानाध्यापक तो प्रवक्ता से प्रोन्नत होकर बने हैं। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। तहसील और ब्लॉक कार्यालयों में प्रारूप चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।
-ओमकार राणा, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें