लखनऊ। तैनाती का आदेश जारी होने के बाद उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आरके पांडेय मंगलवार को पहली बार लखनऊ आए। कर्मचारियों के साथ बैठक की और उनके सुझाव व शिकायतें सुनीं। बैठक में कर्मचारियों का पक्ष विभूति मिश्रा व सुधीर तिवारी ने रखा। महाप्रबंधक ने कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों में सुधार, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, आवास संबंधी समस्याओं व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की और आश्वासन भी दिया। इन्होंने चारबाग रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।