फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे महिला संगठन ने बच्चों को बांटे खिलौने

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल महिला कल्याण संगठन की ओर से बुधवार को शिशु विहार केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान संगठन की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता ने बच्चों को स्लाइडर, हॉर्स राइडर, जिराफ राइडर, थ्री-वे रॉकर जैसे खिलौने व स्नैक्स पैकेट वितरित किए। जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मनोरंजन और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा। संगठन की सचिव स्मृति सचान और संयुक्त सचिव अदिति श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों के प्रति स्नेह व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर सुविधाएं व खुशनुमा वातावरण आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें