लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ व शिक्षणेत्तर संघ ने बुधवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के शिविर कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान चेतावनी दी गई कि यदि लंबित समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो 16 जनवरी को विधान भवन का घेराव और जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक हरिश्चंद्र दीक्षित ने कहा, कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पंवार ने कहा कि योग्यता वाले शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को एलटी ग्रेट में पदोन्नति दी जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अर्जित अवकाश का नकदीकरण हो।