फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईपीएल मैच के लिए शहीद पथ के पास बनेगी अस्थाई पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इकाना स्टेडियम में एक अप्रैल से आईपीएल मैच होने हैं। यहां ट्रैफिक की समस्या न हो इसके लिए शहीद पथ के पास अस्थाई पार्किंग बनाई जाए। वहीं यह सुनिश्चित करें कि स्टेडियम के पास सड़कें समतल रहें, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम हो। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने आयोजकों के साथ प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों की सोमवार को कलेक्ट्रेट में बैठक ली। डीएम का कहना है कि मैच के दौरान यह देखना होगा कि प्रशासन, पुलिस के अलावा किन विभागों से सुविधाओं की आवश्यकता है। नगर निगम पीने के पानी, सचल शौचालय के अलावा सफाई व्यवस्था कराए। अतिक्रमण को भी देख लिया जाए। एडीएम प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम शहीद पथ के पास पार्किंग की अस्थाई व्यवस्था करा लें। यह मैच के दौरान उपयोग में लाई जाएगी। भीड़ नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस एक कंट्रोल रूम भी यहां बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें