लखनऊ। हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब में रविवार को अखिल भारतीय बढ़ई महासभा का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी अवनीश सिंह ने कहा, सरकार देश के कारीगरों और विश्वकर्मा वंशीय समाज के उत्थान के लिए विश्वकर्मा सम्मान योजना शुरू की। समाज की मेहनत और प्रतिभा देश की तरक्की का आधार है। महासभा के अध्यक्ष विश्राम शर्मा ने कहा, समाज को उचित राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक हिस्सेदारी नहीं मिली है।