माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर परीक्षाओं में आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि विभाग ने 9वीं और 11वीं में प्रवेश के समय विद्यार्थियों से आधार कार्ड नंबर लिया है।
लेकिन विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है।