फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रात दस बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री

Thu, 29 Jun 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। बकरीद पर ड्रोन के जरिए अराजकत्वों पर नजर रखी जाएगी। किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो तुरंत कार्रवाई होगी। साथ ही शहर के अंदर भारी वाहनों की नो इंट्री रहेगी। यही नहीं थानों की फोर्स के अलावा 100 प्रशिक्षु दरोगा भी सुरक्षा का मोर्चा संभालेंंगे। सदर कोतवाली समेत 18 थानों पर एक-एक ड्रोन की व्यवस्था की गई है। शहर के कहारों का अड्डा, किला बाजार, गोरा बाजार, बड़ा घोसियाना, तेलियाकोट समेत अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सभी थानों पर अलग से एक-एक पुलिस टीम बनाई गई है। 50 प्रशिक्षु दरोगा की तैनाती शहर क्षेत्र में होगी जबकि 50 अन्य की तैनाती जरूरत के हिसाब से कराई जाएगी। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों को शहर के अंदर आने से रोक दिया गया है। सई नदी, इंदिरा नगर ओवरब्रिज, बरगद चौराहा, सिविल लाइंस चौराहा, सारस चौराहा, रतापुर चौराहा, त्रिपुला चौराहा व दरीबा तिराहा (दो सड़का) तक ही बड़े वाहन आ पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें