फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिश्वत लेते दबोचे गए राजस्व निरीक्षक को जमानत नहीं

Sat, 02 Dec 2023 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। 12 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए नगर निगम जोन दो के राजस्व निरीक्षक सुबोध कुमार वर्मा की जमानत अर्जी भ्रष्टाचार निवारण के विशेष न्यायाधीश अजय श्रीवास्तव ने खारिज कर दी।
विज्ञापन


कोर्ट में सरकारी वकील कमल अवस्थी और महेश त्रिपाठी ने आरोपी राजस्व निरीक्षक की जमानत का विरोध करते हुए बताया कि मामले में शिकायतकर्ता मोनू राजपूत ने आठ नवंबर को भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एसपी से शिकायत की थी। इसमें बताया था कि उनकी मां सुनीता राजपूत ने एक मकान खरीदा था। नगर निगम जोन दो के कार्यालय में ये मकान सुनीता के नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया था। इसके लिए जोन दो के राजस्व निरीक्षक सुबोध कुमार वर्मा ने पहले 30 हजार रुपये की मांग की। फिर 12 हजार रुपये में काम करने के लिए तैयार हो गया है। इस पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने राजस्व निरीक्षक सुबोध कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें