लखनऊ। आलमबाग सि्थत श्री भोलेश्वर श्री खाटू श्याम मंदिर की ओर से बृहस्पतिवार को धूमधाम से निशान यात्रा निकाली गई। मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा दो किमी तक पांच मंदिरों के दर्शन कर श्री खाटू श्याम मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग हाथों में खाटू श्याम का ध्वज लेकर नाचते-गाते नजर आए। समापन पर भंडारा हुआ। इस अवसर पर सेवक सुनील सैनी, नीरज श्रीवास्तव, मुकेश, रंजीत सिंह आदि भक्त मौजूद रहे।
धूमधाम से निकाली निशान यात्रा
धूमधाम से निकाली निशान यात्रा