फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीड़िता को न्याय दिलाने में खर्च हो निर्भया फंड

Wed, 17 Dec 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
निर्भया दिवस पर मंगलवार को महिलाओं ने प्रदर्शन कर बलात्कार पीड़िता को न्याय दिलाने में निर्भया
विज्ञापन
लखनऊ। निर्भया दिवस पर मंगलवार को महिलाओं ने प्रदर्शन कर बलात्कार पीड़िता को न्याय दिलाने में निर्भया फंड खर्च किए जाने की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने राहगीरों को पर्चे बांटकर महिला हिंसा के खिलाफ जागरूक किया। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) के बैनर तले मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन पर महिलाएं एकत्र हुईं। एडवा की सचिव मधु गर्ग ने कहा कि आज ही के दिन दिल्ली की बस में निर्भया दरिंदगी का शिकार हुई थी। घटना के 15 दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। सरकार ने निर्भया के नाम से पीड़िताओं की मदद के लिए फंड का ऐलान किया था। फंड को अन्य मद में खर्च कर दिया जाता है। इससे पीड़िताओं को उचित कानूनी सलाह नहीं मिल पाती है। मौके पर मुख्य रूप से सुमन सिंह, माया, सुशीला, मीरा, चंद्रा, अफसाना, राधा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें