लखनऊ। बीकेटी खंड के तहत भाखामऊ एवं मीठामऊ में सोमवार को सुबह पड़े छापे में नौ लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इन सभी पर केस दर्ज हुआ है। एक्सईएन पंकज गुप्ता ने बताया कि भाखामऊ निवासी शोएब, भगवान, कमाल, जीशान, महबूब और मीठामऊ निवासी माया, विजय वर्मा, राम विलास आदि के घर में चेकिंग के दौरान बिजली के उपभोग में अनियमितता पकड़ी गई। सबसे ज्यादा जीशान के घर में 4.5 किलोवाट लोड पर बिजली चोरी की जा रही थी।