फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अयोध्या में लगी एम्स के नौ डॉक्टरों की ड्यूटी

Tue, 16 Jan 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान आने वाले भक्तों को विशेषज्ञ सेवाएं मुहैया कराने के लिए एम्स के नौ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। ये चिकित्सक 22 फरवरी से पहले अयोध्या जाएंगे। आपातकाल स्थिति को लेकर एम्स में मरीजों को भर्ती और इलाज के प्रबंध भी किए गए हैं। स्टाफ को अलर्ट करने के साथ ही बेडों की पर्याप्त व्यवस्थाएं कराई गई हैं।
विज्ञापन


एम्स के अधिशासी निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी का कहना है कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इसी महीने एम्स में इमरजेंसी में बेडों की संख्या बढ़ाने के साथ ही इमरजेंसी में सर्जरी की सुविधा भी शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए नौ विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। गंभीर स्थिति में मरीजों को भर्ती करने और इलाज के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इलाज के लिए किसी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए स्टाफ को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

एम्स में जल्द शुरू होगा पोस्टमार्टम
डीएम आवास पर सीएमओ और एम्स के अधिकारियों की हुई बैठक
जल्द ही निरीक्षण के बाद पोस्टमार्टम का काम शुरू होगा, तैयारी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही पोस्टमार्टम की कवायद शुरू होगी। इसके लिए सोमवार को डीएम आवास पर सीएमओ और एम्स के अधिकारियों की बैठक हुई। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मानकों की जांच करने के लिए एम्स जाएगी। इसके बाद पोस्टमार्टम की सुविधा मिलेगी।
डीएम आवास में सोमवार को सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, एम्स के निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी, उपनिदेशक (प्रशासन) डॉ. एसके सिंह आदि अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में एम्स में जल्द ही पोस्टमार्टम की सुविधा मुहैया कराने के लिए विचार-विमर्श किया गया।
सीएमओ ने जल्द ही विशेषज्ञों की टीम भेजकर एम्स में पोस्टमार्टम के लिए मानकों की जांच कराने का भरोसा दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम का काम शुरू हो सकेगा। यह सुविधा शुरू होने के बाद एम्स के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए पर्याप्त संख्या में लोगों के मृत देह नहीं मिल पा रहे हैं।

एम्स में पोस्टमार्टम शुरू कराया जाना है। इसके लिए डीएम आवास पर बैठक हुई है। जल्द ही टीम भेजकर मानकों को चेक कराया जाएगा। शुरुआत मेें भदोखर थाना क्षेत्र के मृत देह को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. वीरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें