फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डायवर्जन के चक्कर में एक घंटे खड़ी रही नीलांचल

Thu, 15 Aug 2024 03:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कानपुर-लखनऊ रेल खंड और बरेली-रोजा रेल खंड में चल रहे काम की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। बुधवार को दो ट्रेनें निरस्त रहीं, वहीं डायवर्जन के चक्कर में नीलांचल एक्सप्रेस को एक घंटे तक रोकना पड़ा। कई अन्य गाडि़यों की लेटलतीफी अधिक होने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


कानपुर-लखनऊ रेल खंड पर चल रहे काम की वजह से प्रतापगढ़ और कानपुर के बीच रोजाना दौड़ने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रही। यह गाड़ी पिछले दो दिन से निरस्त चल रही है। इस ट्रेन के कल से पटरी पर लौटने की उम्मीद है।
बरेली-रोजा रेल खंड पर चल रहे काम की वजह से प्रयागराज और बरेली के बीच रोजाना दौड़ने वाली एक्सप्रेस ट्रेन भी निरस्त हो गई। यह गाड़ी अगले दो दिन और निरस्त रहेगी। पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से रायबरेली स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

यह ट्रेन रूट डायवर्जन के चलते लखनऊ के बजाए डलमऊ-लालगंज के रास्ते चलाई गई। रायबरेली स्टेशन पर इंजन की दिशा बदलने के कारण एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही, जिससे ट्रेन की लेटलतीफी बढ़कर डेढ़ घंटे हो गई।
भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस पौने दो घंटे देर से आई। यह ट्रेन कानपुर-लखनऊ चल रहे काम की वजह से लेट हुई। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ढाई घंटे देर से आई। यह ट्रेन लखनऊ से ही देर से रवाना हुई। देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल ढाई घंटे और सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे देर से पहुंची।
प्रयागराज और चंडीगढ़ के बीच दौड़ने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस (अप-डाउन दोनों) पौने दो घंटे लेट रही। सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस पौन घंटे, लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस व अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल आधे घंटे विलंब से पहुंची।
स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि डायवर्जन की वजह से नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे तक रुकी रही। बाकी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण देर से आई।

25 मिनट रोकी जनता मेल
पीछे चल रही पंजाब मेल को आगे दौड़ाने के लिए जनता मेल 25 मिनट रुकी रही। बुधवार को हरचंदपुर स्टेशन पर करीब 17 मिनट विलंब से पहुंची बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल रोकी गई। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल पौन घंटे देरी से हरचंदपुर होते हुए बछरावां पहुंच गई। इसके बाद पहले से हरचंदपुर में खड़ी जनता मेल रवाना की गई तो यह ट्रेन भी पौन घंटे लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें