फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में अब गिरेगा रात का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। राजधानी में मंगलवार को दिन चढ़ने के साथ चटख धूप खिली। दिन के तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली बढ़त आई। सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। क्षेत्रीय माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब राजधानी में सुबह के समय हो रहा कोहरा छंटेगा। साथ ही अगले तीन से चार दिनों के दाैरान अब दिन के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा। हालांकि रात के पारे में अभी दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है। रात में क्रमश: ठंड बढ़ेगी। मंगलवार को दिन का तापमान 0.4 डिग्री की बढ़त के साथ 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का तापमान 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें