लोकसभा चुनाव 2019 के पहले रायबरेली जिले की डीएम ने प्रशासन में दो बदलाव किए हैं।
जीत लाल सैनी को उपजिलाधिकारी लालगंज व सविता यादव को उपजिलाधिकारी डलमऊ नियुक्त किया गया है।
इसके पहले चुनाव को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने प्रशासन ने व्यापक फेरबदल करते हुए बड़ी संख्या में आईएएस व पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए थे।
गौरतलब है कि रायबरेली वीवीआईपी लोकसभा क्षेत्रों में गिना जाता है। यहां से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं।
इस सीट पर कांग्रेस की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यूपी में गठबंधन का एलान होने के बावजूद इस सीट को कांग्रेस के लिए छोड़ दिया गया। अमेठी व रायबरेली सीट के अलावा गठबंधन ने लगभग सभी सीटों चुनाव लड़ने का फैसला किया है।