किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की नई कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान कुलपति ले. जन (डॉ.) बिपिन पुरी के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली है। प्रो. नित्यानंद इस समय राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक का कार्यभार भी संभाल रही हैं। अभी तक उनके स्थान पर किसी दूसरे की नियुक्ति नहीं हुई है। ऐसे में अगला आदेश जारी होने तक वे दोनों संस्थानों की मुखिया बनी रहेंगी। केजीएमयू में उनके कार्यभार ग्रहण के दौरान सभी विभागाध्यक्ष एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।