जलकल विभाग में पानी के 50 टैंकरों का लोकार्पण किया हुआ। इस अवसर पर महापौर ने पूजन भी किया।
लखनऊ। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बुधवार को जलकल विभाग में पानी के 50 टैंकरों का लोकार्पण किया हुआ। स्टेनलेस स्टील के इन टैंकरों का इस्तेमाल शहर में जलापूर्ति के लिए किया जाएगा। 25 टैंकर तीन हजार और बाकी पांच हजार लीटर की क्षमता के हैं। जलकल विभाग के मुख्यालय में हुई विशेष पूजा में महापौर सुषमा खर्कवाल और राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा शामिल हुए। महापौर ने नए टैंकरों का भी पूजन किया। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि जलकल के पास अभी लोहे के 30 टैंकर हैं, जो पुराने हो गए हैं। नए टैंकरों से जलापूर्ति बेहतर हो सकेगी। मौके पर अधिशासी अभियंता जलकल सचिव यादव, पार्षद संदीप शर्मा, गिरीश गुप्ता, पूर्व पार्षद साकेत शर्मा भी थे।
जलकल विभाग में पानी के 50 टैंकरों का लोकार्पण किया हुआ। इस अवसर पर महापौर ने पूजन भी किया।