फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत के बाद जौनपुर से सपा ने बदला उम्मीदवार

Wed, 27 Nov 2013 12:34 AM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने जौनपुर लोकसभा सीट पर घोषित प्रत्याशी डॉ. केपी यादव को बदलकर उद्यान एवं प्रसंस्करण मंत्री पारसनाथ यादव पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन


केपी यादव को प्रत्याशी बनाए जाने का कई पुराने नेता विरोध कर रहे थे।

शिकायत पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव तक भी पहुंची थी। शायद इसी को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है।

पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने मंगलवार को इसकी अधिकृत घोषणा की। पारसनाथ वहां से दो बार सांसद और सात बार विधायक रह चुके हैं।

यहां प्रत्याशी बदले जाने के साथ ही कई अन्य सीटों पर भी बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं।

पश्चिमी यूपी में मुजफ्फरनगर के साथ ही पूर्वांचल में वाराणसी के अलावा मिर्जापुर और बांदा में भी बदलाव को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं हैं।

शहादत का सांप्रदायीकरण कर रही सपा: वाजपेयी

हालांकि पार्टी स्तर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सपा अब तक 27 घोषित प्रत्याशी बदल चुकी है।

कुछ दिन पहले ही जालौन (सुरक्षित) सीट से सांसद घनश्याम अनुरागी की जगह उरई के विधायक दयाशंकर वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।

इससे पहले कैसरगंज सीट पर सांसद बृजभूषण शरण सिंह की जगह राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह को प्रत्याशी बनाया गया।

नौ अक्तूबर को गाजीपुर, देवरिया, संत कबीर नगर और लालगंज (सुरक्षित) सीट के प्रत्याशी बदले गए थे।

पिछले महीने की शुरुआत में फतेहपुर सीकरी सीट पर डॉ. राजेंद्र सिंह की जगह स्टांप एवं पंजीयन मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह की पत्नी पक्षालिका सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें