रायबरेली। बछरावां में बने नए बस स्टेशन का लोकार्पण होने के बाद कानपुर के लिए नया रूट तय किया गया है। इस पर बस के संचालन के आदेश दिए गए हैं। होली से पहले इस रूट पर बस का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे 35 से अधिक गांवों के लोगों को सुविधा मिल सकेगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जन प्रतिनिधियों के अनुरोध पर बछरावां-राजामऊ-मैनाहार-कटरा-मौरावां-पुरवा-उन्नाव से कानपुर के लिए नया रूट तय करके बस के संचालन के आदेश दिए गए हैं। बस और कर्मचारियों की व्यवस्था कर दी गई है। जल्द ही बस का संचालन नए रूट पर आरंभ करा दिया जाएगा।