फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में रोज होगी 1200 सैंपल की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई में रोज होगी 1200 सैंपल की जांच करीब 11 करोड़ की लागत से खरीदी जाएगी ऑटोमेटिक कोबास 6800 मशीन माय सिटी रिपोर्टर लखनऊ। केजीएमयू के बाद अब पीजीआई में भी कोबास 6800 मशीन खरीदी जा रही है। इससे करीब 12 साल सैंपल की जांच एक दिन में हो सकेगी। शासन की ओर से रविवार को पीजीआई के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। कोराना पॉजिटिव मरीजों की जांच के लिए शासन की ओर से लगातार संसाधनों का विकास किया जा रहा। इसी के तहत पहले केजीएमयू में कोबास मशीन खरीदने की मंजूरी दी गई और अब पीजीआई में भी है मशीन खरीदी जाएगी। इस मशीन के लगने से माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 24 घंटे सैंपल की जांच की जा सकेगी। अभी यहां करीब 400 सैंपल की जांच की जाती है। माइक्रो बायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. उज्ज्वला घोषाल ने बताया कि यह मशीन रोज 1200 सैंपल की जांच कर सकेगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें