फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आदर्श शहर के संकल्प के साथ शुरू की नई पारी

Sat, 27 May 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पालिका के समुचित विकास, नागरिक सुविधाओं की बढ़ोत्तरी और आदर्श शहर की स्थापना के संकल्प के साथ शनिवार को कांग्रेस के चेयरमैन शत्रोहन सोनकर ने नई पारी शुरू कर दी। शहर के रिफॉर्म क्लब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा की मौजूदगी में शत्रोहन ने 34 सभासदों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली। कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत चुनाव में इस बार कांग्रेस प्रत्याशी रहे शत्रोहन सोनकर ने रिकार्ड मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई। चुनाव के बाद शनिवार को शहर के रिफार्म क्लब में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम ऊंचाहार सिद्धार्थ कुमार ने नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर के बाद सभी सभासदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की नगर पालिका में हमेशा से कांग्रेस विकास कराती आ रही है। आगे भी शहर को आदर्श बनाने का काम नगर पालिका के अध्यक्ष करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मो. इलियास, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, धीरज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
नगर पालिका के चर्तुभुजपुर वार्ड एक की सभासद सरिता, किशुनरायपुर वार्ड दो की सभासद गुड़िया, देवानंदपुर वार्ड तीन के सभासद जय प्रकाश वर्मा, कल्ल पुरवा वार्ड चार की सभासद साबिस्ता ब्रजेश, सपरी वार्ड पांच से सभासद सुनीता, सैयद राजन वार्ड छह से सभासद हसीना बानों, एफजीआईईटी वार्ड सात से सभासद जमुना देवी, चक अहदमपुर नजूल वार्ड आठ से सभासद सुनील कुमार, गुरु नानक नगर वार्ड नौ से सभासद दीन दयाल निर्मल, आईटीआई कर्मचारी कालोनी वार्ड 10 से सभासद कुसुमा, राजकीय कर्मचारी कालौनी वार्ड 11 से सभासद पुष्पा यादव, बरवारीपुर वार्ड 12 से सभासद रीता देवी, मलिमऊ आइमा वार्ड 13 के सभासद बृजेश पांडेय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान वार्ड 14 के सभासद कमरुद्दीन, आजाद नगर वार्ड 15 से सभासद सुफियान, घोसियाना वार्ड 16 से सभासद नूरजहां, रतापुर वार्ड 17 से सभासद श्रवण कुमारी, जैतूपुर वार्ड 18 से सभासद विजय लोधी, नेहरू नगर वार्ड 19 से सभासद आशा सिंह, अमरेशपुरी कॉलोनी वार्ड 20 से सभासद रामू चौरसिया, दक्षिणी जहानाबाद वार्ड 21 से सभासद संजय श्रीवास्तव, खाली सहाट वार्ड 22 से सभासद आशिया खातून, प्रभू टाउन वार्ड 23 से सभासद धर्मेंद्र द्विवेदी, तिलियाकोट वार्ड 24 से सभासद शराफत अली, नया पुरवा वार्ड 25 से सभासद मो. हुसैन, इंदिरा नगर वार्ड 26 से सभासद शैलेंद्र यादव, आनंद नगर वार्ड 27 से सभासद मोहित सिंह, फिरोज गांधी कॉलोनी वार्ड 28 से सभासद परमजीत गांधी, प्रकाश नगर वार्ड 29 से सभासद सतीश मिश्रा, स्वराज नगर वार्ड 30 से सभासद सदफ सिद्दीकी, अमर नगर वार्ड 31 से सभासद पंकज, सत्य नगर वार्ड 32 से सभासद राम खेलावन, छोटी बाजार वार्ड 33 से सभासद रूबी बानों व अंदरूनकिला वार्ड 34 से सभासद तनवीर अख्तर ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

नगर पालिका के नए अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने शपथ लेने के बाद कहा कि शहर की समुचित विकास मुख्य प्राथमिकता होगी। प्रदेश की आदर्श नगर पालिका बनाने के साथ ही शहर में चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। बिना भेदभाव के सभी वार्डों में सडक़, पानी, बिजली आदि का काम किया जाएगा। पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही नगर पालिका से मिलने वाली सभी सहूलियतें शहर के लोगों को दिलाएंगे। मोहल्लों की एक-एक समस्या को चिन्हित कराकर उन्हें निस्तारित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें