लखनऊ। उप्र सहायक विकास अधिकारी पंचायत सेवा संघ की बैठक में प्रदेश भर के एडीओ पंचायत शामिल हुए। सभी ने शासन से मांग की कि विकास खंड स्तर पर नया राजपत्रित अधिकारी का पद सृजित किया जाए। एडीओ पंचायत का पदनाम बदलकर खंड पंचायत राज अधिकारी करने की भी बात कही। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मैनेजर सिंह, संघ के महामंत्री कमल किशोर शुक्ल ने कहा, पदनाम परिवर्तन होना आवश्यक है। वर्ष 2016 के शासनादेश को या तो पूर्ण रूप से लागू करें या फिर इसे रद्द कर दिया जाए। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी पद पर प्रोन्नति की अवधि 12 से घटाकर तीन वर्ष की जाए। सभी जिलाध्यक्षों ने सुझाव रखे। इस दौरान मनोज कुमार सिंह, अशोक सिंह, शंभूनाथ पाठक, जितेंद्र सिंह, आनंद मोहन समेत प्रदेश के करीब 50 जिलों के सहायक विकास अधिकारी मौजूद रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)