लखनऊ। यात्रियों की मांग पर इंडिगो ने लखनऊ से अबू धाबी के लिए नई उड़ान शुरू की है। इंडिगो की फ्लाइट 6ई-1415 शाम 7:55 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरकर रात 10:50 बजे अबू धाबी पहुंचेगी। वापसी में विमान 6ई-1416 अबू धाबी से रात 11:35 बजे उड़ान भरकर करीब तीन घंटे में लखनऊ पहुंचेगा। उड़ान रोजाना संचालित होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।