फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो से चलते हैं, तो पढ़ें यह खबर

Sun, 02 Mar 2014 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ने शनिवार शाम को काफी मंथन के बाद 47 रूट के टेम्पो की नई किराया सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन


किराये के नए रेट की गणना पहला किमी 6.82 रुपये और अगले 500 मीटर या अधिक के लिए 3.30 रुपये के आधार पर की गई है।

अब लोगों को 3.5 किमी सफर करने के लिए न्यूनतम 4 रुपये किराया चुकाना होगा। जबकि 5 किमी का किराया 6 रुपये देना होगा।

आरटीओ जयशंकर तिवारी के मुताबिक सूची के अनुसार नए किराये के रेट तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

उन्होंने रविवार को ही रूट पर चलने वाले टेम्पो में किराया सूची चस्पा करने का निर्देश दिया है।

उधर टेम्पो यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि नए किराये में कम से कम 2 और अधिकतम 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें