फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपी व लालजी यहां से होंगे बसपा प्रत्याशी!

Sat, 21 Dec 2013 08:38 AM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा जल्द ही गोंडा व श्रावस्ती लोकसभा सीटों से अपने नए प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी को गोंडा तथा मायावती सरकार में वित्त व संसदीय कार्य मंत्री रहे लालजी वर्मा को श्रावस्ती से नया प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर पिछले दिनों पार्टी के जोनल को-ऑर्डिनेटर जुगुल किशोर ने गोंडा से पार्टी प्रत्याशी मसूद खां व श्रावस्ती से प्रत्याशी रहे पूर्व एमएलसी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू को पार्टी से निष्कासित कर टिकट काट दिया था।

इन दोनों ही सीटों पर इन नए नामों की जल्द ही घोषणा की जा सकती है।

सूत्रों का कहना है कि 25 दिसंबर को बलरामपुर में देवीपाटन मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक में वर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने का ऐलान हो सकता है।

इसके अलावा जनवरी के पहले सप्ताह में गोंडा में होने वाली बैठक में डंपी को गोंडा से प्रत्याशी बनाने की घोषणा हो सकती है।

यह बैठक चार जनवरी को संभावित है। हालांकि पार्टी ने आधिकारिक रूप से अभी इसकी घोषणा नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें