फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: न शिक्षक, न ही विद्यार्थी, कागजों पर चल रहीं कक्षाएं

Fri, 20 Sep 2024 06:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त कई स्ववित्तपोषित कॉलेजों में पढ़ाई के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है। सूचना का अधिकार अधिनियम से मिली सूचना से खुलासा हुआ है कि कई कॉलेजों और क्लास में सिर्फ नाममात्र के दाखिले हैं।
विज्ञापन


इतनी कम छात्र संख्या होने पर कॉलेजों का खर्च कैसे चल रहा है, इसका पता लगाने के लिए अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को कुछ कालेजों का निरीक्षण किया तो सच्चाई सामने आ गई। कहीं पर ताला लगा हुआ था तो कहीं बताया गया कि छात्राएं इंटर्नशिप पर गई हैं। हालांकि लविवि के सिलेबस के अनुसार इंटर्नशिप सिर्फ सम सेमेस्टर में ही कराई जाती है।

फ्लोरेंस नाइटेंगल गर्ल्स डिग्री कॉलेज : कमरों में ताले पड़े मिले

फैजुल्लागंज की घनी आबादी के बीच संकरी गलियों में स्थित डिग्री कॉलेज के भवन में सुबह 11 बजे शिक्षक और विद्यार्थियों के नाम पर महज दो मजदूर मौजूद थे। यह पूछने पर कि यहां पढ़ाई होती है, तो एक व्यक्ति ने कहा कि पढ़ाई तो पास में स्थित इंटर कॉलेज में होती है, यहां छुट्टी चल रही है।
विज्ञापन


यहां दो मंजिला भवन में करीब 20 कमरे हैं, जिसमें ताले लगे हैं। कॉलेज में बीए, बीकॉम और एमकॉम कोर्स के लिए मान्यता प्राप्त कोर्स चलते हैं। कॉलेज से बाहर आने पर दीवार पर लगे फ्लैक्स पर लिखे फोन नंबर पर कॉल किया गया तो फोन उठाने वाले शख्स ने खुद को कॉलेज का प्रबंधक पुनीत सिंह तोमर बताया और कॉलेज के प्रिंसिपल के छुट्टी पर होने की बात कही। शिक्षकों के बारे में पूछने पर बताया कि वह कन्वेसिंग पर गए हैं। जबकि छात्राओं की पढ़ाई पर किए गए सवाल पर बताया कि उन्हें ऑनलाइन कक्षाएं करवाई जाती हैं।

रामाधीन सिंह डिग्री कॉलेज : एमकॉम एप्लाइड में सीटें भरना मुश्किल

रामाधीन सिंह डिग्री कॉलेज में एमकॉम एप्लाइड में सीटें भरना मुश्किल हैं। यहां कोर्स के तीसरे सेमेस्टर में 15 छात्राएं पढ़ती हैं। हालांकि मौके पर एक भी छात्रा नहीं मिली। प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता अस्थाना ने बताया कि मौजूदा समय में कक्षा का संचालन नहीं हो पा रहा है, क्योंकि इस समय सभी छात्राएं इंटर्नशिप करने गई हैं। इस कॉलेज में एमकॉम एप्लाइड में छात्राओं को पढ़ाने के लिए छह शिक्षकों की तैनाती हैं। बता दें कि वर्तमान में सत्र चल रहा है ऐसे में यह समय इंटर्नशिप का नहीं है। लेकिन फिर भी प्रधानाचार्य की ओर से दावा किया गया कि सभी छात्राएं इंटर्नशिप के लिए गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें