कुत्ते के गंदगी कराने पर पड़ोसी ने युवक को पीटा। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
गोतमीनगर के मिठाईवाले इलाके में शनिवार रात कुत्ते को पखाना कराना युवक को भारी पड़ गया। पड़ोसी ने विरोध करते हुए उसकी पिटाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। युवक की बहन ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अतिरिक्त निरीक्षक गोमतीनगर पंकज कुमार राय के मुताबिक, अक्षत शर्मा ने बताया कि देर रात कुत्ते को पखाना कराने कॉलोनी में टहला रहा था।
इतने में पड़ोसी युवक ने विरोध किया और गाली गलौज करने लगा। इसके बाद बेटे के साथ मिलकर उसे पीट दिया। सूचना पर बीच-बचाव करने गई बहन नुपुर मिश्रा पहुंची तो उसको भी तमाचे मार दिए।