फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तेलीबाग। अंबेडकरपुरम में रहने वाले इलेक्ट्रीशियन सोनू ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर में उनका नौ साल का बेटा यश पड़ोसी के घर के सामने बैठा था। पत्नी बबली उसको बुलाने गई तो पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद रात करीब 11 बजे पड़ोसी सुनील, बल्ला और उनके साथ कई अन्य लोग उनके घर पहुंचे और हमला कर दिया। मारपीट में सोनू, उनकी चाची कमला, बेटा यश और भतीजा ऋषि के सिर में चोटें आईं। वहीं, बबली के चेहरे पर चोट लगी। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि सोनू की तहरीर पर सुनील और बल्ला के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें