लखनऊ। बुजुर्ग ने सोसायटी के युवक पर उन्हें व उनके दोस्त को कुत्ते से कटवाने का आरोप लगाते हुए पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वृंदावन कॉलोनी स्थित विहान हाइट्स अपार्टमेंट में रहने वाले केसी श्रीवास्तव के मुताबिक शनिवार रात नौ बजे वह पत्नी और बेटी के साथ सोसायटी में टहल रहे थे। तभी गेट पर अभिषेक गुप्ता का कुत्ता उन पर भौंकने लगा। विरोध पर अभिषेक ने उनको पीट दिया। आरोपी ने अपना कुत्ता उनकी बेटी पर छोड़ दिया। बचाव करने गए पीड़ित के दोस्त प्रफुल्ल मिश्रा पर भी हमला कराया। कुत्ते ने पीड़ित और उनके दोस्त को काट लिया।