लखनऊ। गुडंबा के मिश्रपुर में शनिवार रात मामूली विवाद में पड़ोसी ने अंकित पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच बचाव में आए पीड़ित के भांजे हिमांशु और जीजा रामू पर भी कुल्हाड़ी चलाकर घायल कर दिया। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मिश्रपुर निवासी अंकित का अपने पड़ोसी से पुराना विवाद है। अंकित का आरोप है कि पड़ोसी युवक अपने कुछ साथियों के साथ उनकी मां से गाली गलौज कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ में मौजूद कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें अंकित की पीठ, भांजे हिमांशु के कान और जीजा रामू के आंख के पास चोट लगी है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। इंस्पेक्टर गुडंबा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हमले में घायल लोग।
हमले में घायल लोग।